-->

International Women's Day, international women's day कब और क्यों मनाया जाता है? international women's day history

International Women’s Day:-

 सभी लोगो को यह तो पता होता है की International Women’s Day कब मनाया जाता है परंतु अधिकांशतः लोगो को यह नहीं पता की International Women’s Day मानने के पीछे ऐसी क्या वजह थी जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को सम्मान देने के लिए एक दिन घोषणा करनी पड़ी?  ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गयी थी जो महिलाओं के सम्मान के लिए एक International Women’s Day  मनाने का चयन करना पड़ा? क्या भारत जैसे ही सम्पूर्ण विश्व भर की भी महिलाओ को अपने अधिकार, अपने सम्मान को पाने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा? आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को इन सभी सवालो का जवाब देने तथा International Women’s Day  के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयत्न कर रहे है, और आशा करते है की यह आपके लिए उपयोगी होगा |

International Women’s Day:-

International Women’s Day
International Women’s Day

International Women’s Day क्यों मनाया जाता है? international women's day history:-

International Women’s Day history, 1910  में International Women’s Day के सालाना उत्सव को मनाने के लिए कोपेहेगन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के द्वारा एक मीटिंग आयोजित की गयी जिसके समाजवादी लुईस जिता की सहायता से International Women’s Day के वार्षिक उत्सव की स्थापना हुई, जबकि इस मीटिंग में कोई तारीख तय नहीं हुई थी सभी महिलाओ के लिए समानता अधिकार पर बल देने के लिए इस दिवस को मनाने की घोषणा की गयी |

International Women’s Day History:-

 इसे सर्वप्रथम आस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड तथा डेनमार्क के लाखों लोगो द्वारा मनाया गया था | उत्सव में कई प्रकार की गतिविधियां जैसे प्रदर्शनी, बैनर, महिला परेड, महिला भाषण आदि सम्मिलित की गयी,  इसके पश्चात महिलाओं द्वारा वोटिंग की मांग,  रोजगार अवसरों में लैंगिक भेद-भाव को समांप्त करना तथा सरकारी कार्यालयों पर स्वामित्व जैसे मुद्दे सामने रखे गये यह राष्ट्रीय दिवस फ़रवरी महीने के अंतिम रविवार को मनाया जाता था |
साल 1914 को पहली बार 8 मार्च को International Women’s Day मनाया गया तभी से धीरे धीरे सभी जगह 8 मार्च को International Women’s Day मनाया जाने लगा | महिला दिवस का उद्देश्य समय के साथ तथा महिलाओं की समाज में स्थिति बदलने के साथ International Women’s Day को मनाने के उद्देश्य में परिवर्तन होते आ रहे है, सर्वप्रथम जब इसकी शुरआत हुई तब महिलाओं ने मतदान का अधिकार प्राप्त किया था | समय परिवर्तन के साथ इसके उद्देश्य भी परिवर्तित हुए, जो की इस प्रकार है –

International Women’s Day History:-

आज भी कई देश ऐसे है जहां अब भी महिला शिक्षा  तथा स्वास्थ की दृष्टि से पिछड़ी हुई है इसके अलावा महिलाओ के साथ होते हिंसक मामले हम आए दिन देख ही रहे है, International Women’s Day मनाने का एक उद्देश्य लोगो को इसके सम्बन्ध में जागरूक करना भी है,
महिला दिवस मनाने का सबसे महत्पूर्ण जो उद्देश्य है वह है महिलाओं तथा पुरुषों में समानता बनाए रखना, आज के इस आधुनिक युग में भी कई देश ऐसे है , जहां महिलाओं को समानता का अधिकार उपलब्ध नहीं है इसके अलावा रोजगार में महिलाओं को पदोन्नति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है,

International Women’s Day:-

राजनितिक विषय में अब भी महिलाओं का आंकड़ा पुरुषों की अपेक्षा कम है International Women’s Day मानाने के पीछे  उद्देश्य उन्हें भविष्य में  प्रगति के लिए तैयार करना तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भी है |

International Women’s Day कैसे मनाया जाता है?

(International Women’s Day)  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे लोगो के साथ ही व्यापार, राजनितिक, सामुदायिक, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, टीवी व्यक्तितव,  पत्रकार आदि महिला नेतृत्व के द्वारा 8  मार्च को पुरे विश्व भर में मनाया जाता है महिलाओ को अपने अधिकारों की और बढ़ाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने वाली क्रियाए,  नाश्ता,  भोजन,  महिलाओं के मुद्दे,  भाषण प्रस्तुतिकरण,  बैनर,  महिला परेड,  रैली,  चर्चा तथा सेमिनार जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित  करके इसे मनाया जाता है, कई देशों में इस दिन अवकाश घोषित किया जाता है तो वहीं कई देशों में इस दिन बच्चे अपने माँ को गिफ्ट देते है और यह दिन अपनी माँ को समर्पित करते है,  कई देशों में पुरुष अपनी पत्नी, दोस्त, माँ-बहनों को उपहार देकर यह दिन सेलिब्रेट करते है|

International Women’s Day (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 ):-

1911 के पश्चात् जब इसे कई देशों में एक मनाया जाने लगा तब से लेकर इस वर्ष तक गिनने पर साल 2020 में यह 109 वा  महिला दिवस होगा जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जायेगा यह दिवस पुरे विश्व भर में अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट किया जायेगा |

Post a Comment

3 Comments